बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर की फायरिंग, महिला की मौत

Tuesday, Jun 08, 2021-01:30 PM (IST)

झाबुआ(जावेद खान): मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के ग्राम बामनिया मेें अमरगढ़ रोड़ निवासी चन्द्रप्रकाश भोई के घर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाषों ने हमला कर दिया। बदमाश जब घर में घुसे तो महिला अपने घर मेें रसोई मे काम कर रही थी घर के अन्य सदस्य उपरी मंजील पर थे अज्ञात नाकपोश बदमाशों ने घर में घुसते ही महिला पर तीन चार फायर कर दिये जिससे दो गोलियां महिला के गर्दन व सीने पर लगी महिला का नाम नर्मदा बाई पति चन्द्रप्रकाश भोई उम्र 34 साल निवासी बामनिया बताया जा रहा है।
बदमाशों ने भागते वक्त भी तीन चार हवाई फायर किये। हमला करने वाले दो युवक हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। परिजनों ने महिला को तत्काल ईलाज के लिये पेटलावाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर कौन थे,क्यों गोली मारी इस बारे मेंअभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है मामला वास्तव में क्या था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ओर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है पुलिस के आला अधिकारी मौके पर इस गोलीबारी की घटना से गांव में दहशत का माहौल हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News