Punjab Kesari MP ads

MP में 244 नगर निगम एल्डरमैनों की दूसरी सूची जल्द आएगी सामने, जानें कहां फंसा पेंच

Thursday, Apr 30, 2026-08:11 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश में आजकल राजनीतिक नियुक्तियों का दौर चल रहा है। भाजपा कई दिनों से निगम मंडलों, आयोग अध्यक्षों और विकास प्राधिकरण के अध्यक्षओं के नियुक्तियां कर रही है। दरअसल भाजपा नगरीय निकाय चुनाव से पहले ही संगठनात्मक पकड़ मजबूत बनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में पिछले महीने प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में 768 एल्डरमैन की पहली सूची जारी की थी। तब अटकलें थी कि जल्द ही दूसरी सूची देखने को मिलेगी। लेकिन एक महीने से ऊपर बीत जाने के बाद भी एल्डरमैन नियुक्त नहीं हो पाए हैं।

अब एक बार फिर एल्डरमैनों की नियुक्तियों को लेकर मंथन हुआ। इसके चलते मुख्यमंत्री निवास में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल उपस्थित थे। खास बात यह कि इस बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल रहे। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में हुई इस बैठक में तय हुआ कि जल्द ही एल्डरमैनों की दूसरी सूची जारी की जाएगी। जिसमें लगभग  सूत्रों के मुताबिक, नगर निगमों की नियुक्ति पर सहमति नहीं बन पा रही है। प्रदेश के 16 नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर पेंच फंसा हुआ है। सीएम हाउस में हुई बैठक में लंबी चर्चा हुई और मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय ने संबंधित नगर निगमों में एल्डरमैन की सूची तैयार करने की बात कही है। हालांकि एल्डरमैनों की सूची में किसी जगह मिलेगी ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News