Punjab Kesari MP ads

सिर कटा शव मिलने से फैली सनसनी, कुएं में तैर रहा था मृतक

Saturday, May 15, 2021-06:52 PM (IST)

सागर(देवेंद्र कश्यप): सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के सूबेदार वार्ड में एक बेकरी के पास स्थित कुएं में शुक्रवार रात बोरे में बंद एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामला धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस तरीके से की गई हत्या का है। युवक का पहले गला काटा गया। इसके बाद उसका धड़ बोरे में रखकर और सीने पर पत्थर बांधकर कुएं में फेंका गया था। पत्थर ज्यादा वजनी नहीं होने के कारण बोरा पानी में डूब नहीं पाया। जिससे वारदात सामने आ गई।

PunjabKesari

सूचना पर मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बोरा बाहर निकाला गया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देर रात तक धड़ से अलग सिर की तलाश चलती रही। कुएं में शनिवार सुबह से फिर सर्चिंग की जाएगी। शुक्रवार रात मोतीनगर पुलिस को सूचना मिली कि सूबेदार वार्ड स्थित बेकरी के पास कुएं में बोरे में बंद किसी की लाश पड़ी है। लाश सडऩे से बदबू आ रही थी। मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह मौके पर पहुंचे।

PunjabKesari

बोरे को बाहर निकलवाकर खोला गया तो बगैर सिर की लाश देख पुलिस सन्न रह गई। युवक की हत्या थी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। लाश करीब तीन दिन पुरानी है। मामले में देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए पड़ताल कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News