Punjab Kesari MP ads

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और पूर्व सांसद प्लेन में बैठे थे... उड़ान भरने से ठीक पहले इंजन हुआ फेल, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Tuesday, Aug 11, 2026-04:15 PM (IST)

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर बड़ा विमान हादसा टल गया। दरअसल, रनवे पर भोपाल जाने को तैयार पूर्व सांसद नकुलनाथ के विमान का इंजन फेल हो गया, इस विमान में पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी सवार थे। दोनों नेता भोपाल में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

नेताओं और स्टाफ के विमान में सवार होने के बाद कुछ देर तक विमान चालू हुआ लेकिन उड़ा नहीं। रनवे पर खड़े विमान का इंजन फेल होने की बात समझ आते ही पायलट ने तुरंत सूझबूझ से दिखाते हुए दोनों नेताओं व स्टाफ को उतारा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल और पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर रवाना हुए। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। घटना के बाद एयर स्ट्रिप पर विमान की तकनीकी जांच की गई। इंजन में किस वजह से खराबी आई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, समय रहते पायलट की सूझबूझ से विमान को उड़ान से रोकने के फैसले से बड़ा हादसा टला है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News