Punjab Kesari MP ads

"तेरे को जो करना है कर ले... वाले बयान पर गिरी गाज! BJP नेता से विवाद के बाद  जनपद CEO सस्पेंड

Monday, Jun 01, 2026-01:59 PM (IST)

दुर्गः छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सुशासन तिहार में भाजपा नेता के साथ बदसलूकी करने वाले जनपद सीईओ रूपेश पांडे को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अब महेंद्र कुमार जांगड़े को जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ ही ये जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, थनौद गांव में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया था। इसी दौरान भाजपा नेता सामुदायिक भवन की राशि जारी करने हेतु समस्या लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि पूर्व सरपंच के कार्यक्रम में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था, जिस पर उन्होंने स्टे लगाया था। ऐसे में भाजपा नेता ने पूछा- वर्तमान सरपंच की कार्यकाल में राशि क्यों जारी की गई? हालांकि इस मामले में सीईओ का कहना था कि स्टे हटाया जा चुका था, इसी वजह से राशि जारी की गई।

PunjabKesari
इस दौरान भाजपा के दुर्ग ग्रामीण मंडल महामंत्री पुराण देशमुख और जनपद सीईओ रूपेश पांडे के बीच तीखी बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जनपद सीईओ ने भाजपा नेता को उंगली दिखाते हुए कहा कि, “तेरे को जो करना है कर ले”। इस मामले में जनपद सीईओ को नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, मामला में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर दुर्ग संभाग आयुक्त ने एक्शन लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News