महिला का रौद्र रुप, जनपद कार्यालय के पास जनपद पंचायत सभापति की गाड़ी तोड़ी,वीडियो बनाते रहे लोग, पत्थर बरसाती रही महिला

Monday, Oct 27, 2025-07:03 PM (IST)

(सागर): सागर में एक महिला का गुस्सा देखकर सभी हैरान रह गए। महिला को इतना गुस्सा था कि उसने सबके सामने जनपद पंचायत सभापति की  गाड़ी को पत्थर से तोड़ दिया। लोग देखते रहे और वीडियो रिकार्ड करते रहे लेकिन कोई कुछ नही कर पाया।

PunjabKesari

दरअसल सागर जनपद कार्यालय के पास जनपद सदस्य की गाड़ी पर पत्थर बरसाकर महिला ने हुलिया बिगाड़ दिया। महिला का आरोप है कि जनपद सदस्य राघवेंद्र ने उसकी जमीन दूसरे को दिलवा दी है। इसी आक्रोश में महिला ने जनपद कार्यालय के पास खड़ी जनपद सदस्य की गाड़ी पर जमकर पत्थर बरसाए। वहां पर देखने वालों की भीड़ लग गई। महिला का गुस्साया रुप देखकर जनपद सदस्य भागता नजर आया।

महिला का आरोप है कि ना तो कलेक्टर सुन रहा है और ना ही पुलिस के कोई अधिकारी। वो बेबस हो गई है और उसे ऐसा करना पड़ रहा है

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma