Punjab Kesari MP ads

Video: सैकड़ों लोगों के बीच शातिराना अंदाज में चोरी, लेकिन कैमरे ने पकड़ लिया

Thursday, Mar 14, 2019-01:14 PM (IST)

छतरपुर: प्रदेश में चोरों के हौंसले बुलंद है। शादी जैसी मशरुफ जगहों पर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और रफू चक्कर हो जाते हैं। हालांकि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो कोई न कोई सुराग पीछे छोड़ ही जाता है। ताजा मामला जिले शहनाई गार्डन में चल रहे शादी समारोह का है जहां चोर ने दुल्हन के गहनों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिए। लेकिन उसकी यह हरक्त पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार , 12 मार्च की दरमियानी रात एडवोकेट अभिलेख खरे के यहां उनकी बहन की शादी थी। यह शादी समारोह शहर के बीच स्थित शहनाई गार्डन में चल रहा था। रात भर चले इस कार्यक्रम के दौरान पांव पुजाई में रिश्तेदारों द्वारा दुल्हन को जितना भी रुपया पैसा गहना मिला वह एक बैग में रखा गया। लेकिन सुबह विदाई के समय जब दुल्हन का बैग देखा तो वह गायब था। बहुत तलाशने के बाद भी जब बैग न मिला तो पुलिस में मामला दर्ज किया। वहीं चोर सभी की आंखों से तो बच गया पर तीसरी आंख से न बच सका और पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में  बैग ले जाते दिख गया। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच और चोर की तलाश में जुट गई है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News