बुरहानपुर में गणेश विसर्जन में चाकूबाजी से हड़कंप, तीन घायल, एक की हालत गंभीर!

Sunday, Sep 07, 2025-11:18 AM (IST)

बुरहानपुर। (राजवीर राठौर): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। देर रात गणेश विसर्जन के दौरान ई-टाईप क्षेत्र की झांकी में आपसी विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी की घटना हो गई। इस वारदात में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 

गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

PunjabKesariप्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उत्सव की रात पर हुई इस हिंसक घटना ने माहौल को तनावपूर्ण कर दिया। पुलिस सतर्क है और मामला गंभीरता से देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News