CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को धमकी से सनसनी, BJP ज्वाइन करो नहीं तो माता-पिता मुश्किल में पड़ जाएंगे!
Wednesday, Jul 29, 2026-09:49 PM (IST)
(डेस्क):कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को भाजपा ज्वाइन करने की धमकी दी गई थी। उनके पिता भगवान राव दीपके ने सनसनीखेज दावा किया है। जानकारी के मुताबिक मई में उन्हें यह धमकी दी गई थी । कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने बुधवार को दावा किया कि जब उनके बेटे ने जैसे ही व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन शुरू किया, उसे एक वीडियो के जरिए धमकी दी गई। अनीता ने कहा कि इस वीडियो में उसके बेटे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए कहा गया और ऐसा न करने पर माता-पिता को मुसीबत में डालने की चेतावनी दी गई।
उन्होंने बताया कि इस धमकी के कारण उसके माता-पिता को छत्रपति संभाजीनगर छोड़ना पड़ा और कोंकण इलाके में अपने एक रिश्तेदार के घर दो हफ्ते तक रहना पड़ा। अभिजीत की मां और पिता भगवान दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में एक मराठी न्यूज़ चैनल से बात की। यह बातचीत उनके बेटे के घर लौटने से पहले हुई ।
दीपके ने नयी दिल्ली में अलग-अलग परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर 36 दिनों तक आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। उनकी मां ने दावा किया, ''अभिजीत को धमकियां मिली थीं, लेकिन उसने हमें नहीं बताया। उसने मुझे एक वीडियो के बारे में बताया और सलाह दी कि मैं उसे न देखूं।
वीडियो में उसे धमकी दी गई थी कि अगर वह भाजपा में शामिल नहीं हुआ, तो उसके माता-पिता के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।'' उन्होंने बताया कि बाद में अभिजीत ने माता-पिता से कुछ दिनों तक घर से दूर रहने को कहा। इसके बाद हमने घर से बाहर जाने का फैसला किया और कोंकण में एक रिश्तेदार के घर चले गए, जहां हम 16 दिनों तक रहे।'

