3 दोस्तों ने युवती के साथ 7 दिन तक किया गैंगरेप, कांड करने के बाद आरोपियों ने धमकाया तो पीड़ित परिवार को छोड़ना पड़ा गांव

Sunday, Feb 01, 2026-10:39 PM (IST)

(छतरपुर):मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया जो कानून और प्रशासन पर सवाल खड़े करता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर सात दिन तक गैंग रेप किया गया। इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस ने 3 महीने तक FIR तक लिखने की जहमत नहीं उठाई।

ये रौंगटे खड़े करने वाला मामला जिले के चंदला थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। जहां सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है।  वैसे  ये मामला करीब तीन महीने पुराना है। लेकिन इस मामले में तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। आरोपी पीड़ित परिवार को धमकाते रहे औऱ इस खौफ के चलते पीड़िता के साथ ही  उसके परिवार ने गांव छोड़ दिया

3 दोस्तों पर  7 दिन तक युवती से गैंगरेप करने का आरोप

पीडि़ता के परिजनों का कहना है कि 26 अक्टूबर को गांव के ही एक शादीशुदा शख्स शादी का लालच देकर बेटी को घर से ले गया। करतल-नरैनी के जंगलों में अपने दोस्तों के साथ लगातार सात दिनों तक रेप किया गया और फिर 31 अक्टूबर को एक युवक से जबरन विवाह करवा दिया गया । युवती ने पूरी घटना परिवार को बताई। वहीं आरोप ये भी है कि  शिकायत वापस न लेने पर लड़की की मां और भाभी को निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाने की धमकी भी दी गई ।

परिवार इन धमकियों से इतना घबरा गया कि गांव छोड़कर ही  चला गया

वहीं पीडि़त परिवार की  लिखित शिकायतें पर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। दूसरी ओर एसडीओपी नवीन दुबे का कहना है कि चंदला थाने में गुमशुदगी दर्ज थी, लेकिन युवती ने अपनी इच्छा से शादी करना बताया है।  पुलिस ने तो यहां तक भी कहा है कि उनके पास युवती का वीडियो है, जिसमें वह कोई कार्रवाई नही करने की बात कहती नजर आ रही है। जबकि युवती के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बयान और वीडियो अपने हिसाब से तैयार किए हैं, लिहाजा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News