यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: दीपावली-छठ पर चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

Tuesday, Sep 09, 2025-08:41 PM (IST)

भोपाल : त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ और अतिरिक्त मांग को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दीपावली और छठ महापर्व के मौके पर इटारसी, भोपाल और बीना होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों से मुंबई, पुणे, नागपुर समेत कई बड़े शहरों से गोरखपुर और समस्तीपुर तक का सफर आसान होगा।

1. मुंबई (सीएसएमटी) – गोरखपुर – मुंबई स्पेशल (66 ट्रिप)

•    गाड़ी संख्या 01079: 26 सितम्बर से 30 नवम्बर तक, मुंबई सीएसएमटी से रात 10:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
•    गाड़ी संख्या 01080: 28 सितम्बर से 02 दिसम्बर तक, गोरखपुर से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन 12:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।
•    मुख्य ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद।

2. पुणे – गोरखपुर – पुणे स्पेशल (65 ट्रिप)

•    गाड़ी संख्या 01415: 27 सितम्बर से 30 नवम्बर तक, पुणे से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान, अगले दिन 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
•    गाड़ी संख्या 01416: 28 सितम्बर से 01 दिसम्बर तक, गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
•    ठहराव: दौंड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती।

3. नागपुर – समस्तीपुर – नागपुर साप्ताहिक स्पेशल (10 ट्रिप)

•    गाड़ी संख्या 01207: 24 सितम्बर से 26 नवम्बर तक, हर बुधवार सुबह 10:40 बजे नागपुर से प्रस्थान, गुरुवार रात 9:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
•    गाड़ी संख्या 01208: 25 सितम्बर से 27 नवम्बर तक, हर गुरुवार रात 11:45 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान, शनिवार सुबह 7:00 बजे नागपुर पहुंचेगी।
•    ठहराव: बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News