Punjab Kesari MP ads

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर ,बच्चे समेत दो की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर फूंका, जानिए क्या है पूरा मामला...

Saturday, Mar 30, 2024-01:10 PM (IST)

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। आपको बता दें कि इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई दो महिलाएं घायल हो गई हैं। जिन को इलाज के लिए मुरैना रेफर किया गया है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर लग गई और ट्रैक्टर ट्राली में लोगों ने आग लगा दी। 


आपको बता दें कि इस दौरान हालात संभालने के लिए 8 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीरपुर बाजार में डेढ़ घंटे तक जाम भी लगा दिया था। यह पूरा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। श्योपुर के नितनवांस रोड़ क्षेत्र में नदी से रेत भरकर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर बीरपुर बाजार की तरफ आया और बाइक में टक्कर मार दी बाइक सवार युवक और 8 साल के बच्चे की इस घटना में मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और शव रखकर जमकर धरना प्रदर्शन किया।

PunjabKesari
 पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि घटना में चाचा और भतीजे की मौत हुई है। दो महिलाएं घायल हुई हैं। इस घटना के बाद वीरपुर के लोगों ने थाना प्रभारी महेंद्र धाकड़ सहित वहां के पूरे स्टाफ को हटाने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News