MP में ट्रांसफर पॉलिसी 2026 लागू, जानिए किस विभाग में कितने तबादले होंगे, मोहन कैबिनेट ने दी मंजूरी
Wednesday, May 20, 2026-01:59 PM (IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी 2026 को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। इसके बाद प्रदेश में 1 जून से 15 जून तक तबादलों का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे बड़ी राहत मिलने वाली है।
कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें ट्रांसफर पॉलिसी 2026 सबसे चर्चित रही। सरकार ने नई नीति में पारदर्शिता और ऑनलाइन प्रक्रिया पर खास जोर दिया है, ताकि तबादलों में निष्पक्षता बनी रहे।
मंत्री चैतन्य कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन विभागों में 200 कर्मचारी हैं वहां अधिकतम 20 प्रतिशत तबादले हो सकेंगे। 1000 कर्मचारियों वाले विभागों में 15 प्रतिशत, 2000 कर्मचारियों वाले विभागों में 10 प्रतिशत और 2 हजार से अधिक कर्मचारियों वाले विभागों में अधिकतम 5 प्रतिशत तबादले किए जा सकेंगे। सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और कई विभागों में तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

