Punjab Kesari MP ads

MP शिक्षा विभाग में तबादले, 9 शिक्षकों को लेकर आदेश जारी, देखें सूची

Thursday, May 07, 2026-09:11 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा 9 उच्च माध्यमिक शिक्षकों को जिला शिक्षा केंद्रों में जिला परियोजना समन्वयक (DPC) के रूप में पदस्थ किया गया है।

विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार संबंधित शिक्षकों की नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों के जिला शिक्षा केंद्रों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया गया है कि यह नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकता और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित शिक्षकों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News