MP: तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, नई पदस्थापना के आदेश, देखें सूची
Thursday, Jul 16, 2026-06:34 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश शासन लगातार कर्मचारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश निकाल रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव किया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किये हैं। जिसके तहत कई अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया और नई जगह जिम्मेदारी सौंपी है।


