
भूपेश बघेल ही होंगे छत्तीसगढ़ के सीएम फेस: टी एस सिंहेव
9/26/2022 4:43:06 PM

दुर्ग (के.प्रदीप): स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव (ts singhdeo) रविवार को भिलाई दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता में भारत जोड़ों यात्रा पर अपनी बात रखी। इस मौके पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए टी एस सिंहदेव ने अगले विधानसभा चुनाव (assembly election 2023) में सीएम फेस को लेकर चुप्पी तोड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का जो मुख्यमंत्री होता है वही सीएम फेस होता है। वर्तमान में भूपेश बघेल (bhupesh baghel) मुख्यमंत्री हैं तो वे ही सीएम का चेहरा भी होंगे।
छत्तीसगढ़ में चुनाव के पूर्व कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ मंत्री ने कहा कि कांग्रेस (congress) एक संकल्प लेकर चली थी। सरकार बनने के बाद सरकार ने कई घोषणाएं पूरी की हैं। किसानों की ऋण माफी, धान का समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ सहित कई घोषणाएं पूरी की है। कुछ ऐसी भी मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी घोषणाओं को पूरा करें और इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
कुछ टेक्निकल इश्यू के कारण कुछ दिक्कतें हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश के लोगों से सीधे मिलने के लिए राहुल गांधी (rahul gandhi) ने यह यात्रा शुरू की है। अब तक इस यात्रा से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। देश में आज महंगाई चरम पर है। सिलेंडर के दाम 1100 रुपए से अधिक हो गए। पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के पार हैं। इसके बाद भी लोगों को कोई समस्या नहीं है तो यह कहना गलत है। भाजपा इस प्रकार का भ्रम फैला रही है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra 2022) के दौरान जो कांरवा बन रहा है वह इसका प्रमाण है कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CM योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, एक साल के लिए सभी 75 जिलों के प्रभारी मंत्री तय कर सौंपी जिम्मेदारी

हरियाणा में गृह मंत्री अमित शाह की रैली आज, गोहाना में BJP के लिए 2024 चुनाव का करेंगे शंखनाद

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से उठाएंगे हिमाचल के हिस्से की जमीन का मामला : सुक्खू

योगी सरकार के मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी: जनपदों में जाकर करेंगे जनता से संवाद, जानेंगे जमीनी हकीकत