Punjab Kesari MP ads

ओवैसी की सभा के बाद टी. राजा सिंह की सभा की अनुमति की मांग, हिंदू संगठनों ने कमिश्नर कार्यालय में दिया आवेदन

Wednesday, Sep 16, 2026-02:56 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भोपाल में सभा के बाद अब टी. राजा सिंह की सभा को लेकर अनुमति की मांग उठी है। हिंदू संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और टी. राजा सिंह की सभा आयोजित करने की अनुमति देने की मांग की।

इससे पहले प्रशासन की ओर से टी. राजा सिंह के कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी गई थी। अब ओवैसी की सभा आयोजित होने के बाद हिंदू संगठनों ने प्रशासन के समक्ष टी. राजा सिंह की सभा के लिए अनुमति देने का मुद्दा उठाया है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि 15 सितंबर को भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में असदुद्दीन ओवैसी ने सभा को संबोधित किया था। इससे पहले एक मुस्लिम संगठन ने भी प्रशासन के सामने टी. राजा सिंह के कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए ओवैसी के कार्यक्रम की अनुमति पर सवाल उठाए थे।

अब हिंदू संगठनों की ओर से टी. राजा सिंह की सभा की अनुमति की मांग के बाद प्रशासन के अगले कदम पर नजर है। भोपाल पुलिस के अनुसार सार्वजनिक सभाओं और रैलियों के लिए पूर्व सूचना एवं आवश्यक सुरक्षा-व्यवस्था से जुड़े प्रावधान लागू हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News