Punjab Kesari MP ads

वोट चोरी’ के आरोपों पर भोपाल में बवाल, निर्वाचन कार्यालय घेरने निकली कांग्रेस को पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोका

Monday, Sep 28, 2026-03:25 PM (IST)

भोपाल। (इजहार खान): SIR में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस देशभर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता PCC कार्यालय से रैली की शक्ल में अरेरा हिल्स स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले। हालांकि, पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर रैली को रोक दिया।

PunjabKesariइस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने हल्के वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो गई। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, PCC चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष कमल सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी ने SIR और मतदाता सूची को लेकर जो सवाल और खुलासे किए हैं, उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि इन आरोपों की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और SIR की प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News