टीवी एक्ट्रेस सिमरन खन्ना भस्मारती में हुई शामिल, बोली- महाकाल के दर्शन करके धन्य हो गई
Wednesday, Feb 08, 2023-04:02 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : छोटे- पर्दे की टीवी कलाकार सिमरन खन्ना आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची। सिमरन ने तड़के सुबह भस्मारती में शामिल हुई जहां पंडे पुजारियों ने गर्भ गृह से पूजन अभिषेक कराया। सिमरन खन्ना ने कहा कि महाकाल के दर्शन करके वह धन्य हो गई। महाकाल की महिमा शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।
महाकाल लोक का लोकार्पण होने के बाद से ही कई वीवीआईपी मूवमेंट महाकाल मंदिर में होने लगे हैं। आज छोटे पर्दे की टीवी कलाकार सिमरन खन्ना बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची। भस्म आरती में 2 घंटे नंदीहाल में बैठकर उन्होंने बाबा महाकाल को निहारा। उसके बाद पंडे पुजारियों ने गर्भ गृह से उनका विधिवत पूजन कराया आपको बता दें कि सिमरन स्टार भारत स्टार प्लस जैसे बड़े प्लेटफार्म पर काम कर रही है।
यह रिश्ता क्या कहलाता है, परम अवतार श्री कृष्णा, किस देश में है मेरा दिल, संयुक्त, जैसे करीब 10 टीवी सीरियल में काम कर करने के बाद वर्तमान में स्टार भारत पर अजुनी में काम कर रही है। बाबा महाकाल के दर्शन कर सिमरन ने अपने आपको धन्य माना और कहा कि बाबा महाकाल की महिमा शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।