Punjab Kesari MP ads

अवैध हथियारों के साथ होटल में रुके थे तस्कर, क्राइम ब्रांच के चढ़े हत्थे

Thursday, Apr 10, 2025-06:27 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए अवैध फायर आर्म्स के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध फायर आर्म्स (देसी पिस्टल) और 5 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ गंगवाल बस स्टैंड के पास स्थित रिद्धि सिद्धि होटल में रुके हुए हैं, सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम रिद्धि सिद्धि होटल पहुंची। जहां रूम नंबर 202 से आरोपी अमित कुमार और गोलू उर्फ शिवम सिंगोड़िया को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर दोनों आरोपी के पास से देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस मिले जिसे आरोपी शिवम् के द्वारा सिकलीगरों से खरीदकर लाना बताया, वही आरोपी अमित से पूछताछ करने पर बैंक खाते में ऑनलाइन फ्रॉड के विभिन्न ट्रांजैक्शन करना बताया। पुलिस ने मौके से चेकबुक, डेबिट कार्ड भी जब्त किए हैं। जांच में पता चला कि आरोपी अमित होटल से ही ऑनलाइन फ्रॉड की राशि बैंक खातों में ट्रांसफर कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News