Punjab Kesari MP ads

बाइक पर अवैध शराब के तस्करी करते दो गिरफ्तार, 320 बोतलें बरामद

Thursday, Jul 18, 2019-04:03 PM (IST)

सतना (रविशंकर पाठक): सतना जिले की जैतवारा थाना क्षेत्र के अंर्तगत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 320 बोतलें अवैध शराब जब्त की गई। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 22400 रुपए बताई जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, दो व्यक्ति लाल रंग की बाइक पर देसी शराब लिए हुए तूर्री की तरफ से जैतवारा आ रहे थे। सामने पुलिस का नाका लगा देख कर भागने लगे। पुलिस को शक हुआ तो दोनों का पीछा किया। बाइक पर पीछे बैठा एक व्यक्ति बोरी फेंककर भाग निकला और दूसरा जो बाइक चला रहा था को घेराबंदी कर पुलिस द्वारा पकड़ा गया। जब फेंकी हुई बोरी व थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 133 बोतलें देसी प्लेन शराब व थैले में 187 बोतलें देसी प्लेन शराब की मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शानू उर्फ शशांक सिंह पिता राजेन्द्र सिंह 23 वर्ष निवासी ग्राम संतटोला थाना जैतवारा के रुप में एवं भागने वाले व्यक्ति का नाम संजय डोहर निवासी सतटोला याना जैतवारा के रुप में हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News