Punjab Kesari MP ads

सिंगरौली में झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जले दो मासूम, खेत में पिता के लिए लेकर आए थे खाना

Monday, Dec 09, 2024-08:08 PM (IST)

सिंगरौली। (अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में खेत में बनी झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई, आपको बता दें कि इस आग में दो बच्चे जिंदा जल गए हैं। दोनों पिता के लिए खाना लेकर आए थे और खेलते - खेलते झोपड़ी में सो गए थे। यह घटना सोमवार दोपहर की है बड़बड़ गांव की यह घटना है, मोरवा पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। मृतक बच्चों के नाम बाबूलाल (3 साल) और दोली (10 माह) हैं।

PunjabKesariपुलिस ने बच्चों के शव झोपड़ी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। झोपड़ी में आग कैसे लगी है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है दोनों बच्चों के पिता खेत पर काम कर रहे थे। बच्चों के पिता सिपाहीलाल का कहना है कि खाना खाकर दोनों बच्चे खेलते - खेलते झोपड़ी में सो गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News