MP News: कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को फिर लगा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिनिधि भाजपा में शामिल...

3/3/2024 3:57:40 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और इससे पहले कांग्रेस को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बड़ा झटका लगा है। पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे और पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें की मध्य प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी छोड़ने का क्रम जारी है।

PunjabKesari
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बाल पांडे और पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर को भाजपा पार्टी की सदस्यता दिलाई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने रंजना बाल पांडे और दीपक मानेकर को अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया, इस अवसर पर दोनों ही नेताओं के समर्थक भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि दोनों के भाजपा में शामिल होने से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News