जीतू की मेहनत को झटका, पूर्व CM के गढ़ में दो कांग्रेसी दिग्गज नेताओं ने थामा BJP का दामन,प्रदेश की राजनीति में हलचल
Saturday, Jan 31, 2026-12:04 AM (IST)
(छिंदवाड़ा): मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार कांग्रेसी की मजबूती और प्रसार के लिए काम कर रहे हैं लेकिन इसी बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम के गढ़ से ये खबर सामने आई है। जी हां छिंदवाड़ा से कांग्रेस के लिए झटके वाली खबर है। यहां पर दो कांग्रेसी पदाधिकारों ने बीजेपी का दामन थामकर जिले में हलचल मचा दी है।

राजकुमार उईके और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके बैसाखू भलावी भाजपा के साथ

आदिवासी अंचल में दो कांग्रेसी नेता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार उईके और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके बैसाखू भलावी ने जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव और अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह की उपस्थिति में भगवा का थाम लिया।
दोनों कांग्रेस वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बीजेपी में शामिल होकर मचाई हलचल
छिंदवाड़ा के आदिवासी अंचल में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह ने बताया कि पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे कांग्रेस नेताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में कांग्रेस को त्यागकर भाजपा परिवार की सदस्यता ली है। जानकारी देते हुए शाह ने बताया कि दोनों नेताओं का हर्रई क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव है,और दोनों नेता काफी माने जाते हैं। भाजपा को ज्वाइन करने से पार्टी को इनका लाभ मिलेगा।
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि विधायक कमलेश शाह के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली, क्योंति यह भाजपा के सिद्धांतों का प्रभाव है। कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा से जुड़ रहे हैं। लिहाजा जिला भाजपा अध्यक्ष और विधायक शाह ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए दोनों नेताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया है। वहीं इलाके में ये काग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बजट पेश होने से पहले ही MP में BJP-कांग्रेस में सियासी वार,कांग्रेस ने BJP को कटघरे में कर दिया खड़ा

