महिला सशक्तिकरण कहां है मोदी जी? उमंग सिंघार ने PM मोदी को तीखे सवालों से घेरा

Friday, May 30, 2025-03:32 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 31 मई को MP के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीएम मोदी से सवालों की बौछार की है। उन्होंने तंज कसते कहा कि जब PM आते हैं तो जनता को सौगात मिलती है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश की जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे क्या? मोदी जी मन की बातें करते हैं पर जनता के मन की बात क्या है वह नहीं जानते।

PunjabKesari

उमंग सिंघार ने कहा कि कई समूह की महिलाओं को बुलाया जा रहा उनकी परेशानी क्या? मोदी जी अपनी बात की बजाय प्रदेश की बहनों के मन की बात जरूर समझे। 3 हज़ार रुपए का वादा किया था क्या लाडली बहनों को मिलेगा आप स्पष्ट करें। महिला आरक्षण देश में कब लागू होगा स्पष्ट बताए। कोर्ट के अंदर 80 साल हो गए कोर्ट में 3 परसेंट महिला जज है। इनका प्रतिशत बढ़ेगा क्या? 33 प्रतिशत महिलाओं की पुलिस में भर्ती होनी चाहिए। मेट्रो के प्रोजेक्ट में करोड़ों लगा दिया। पाकिस्तान को ड्रोन सप्लाई करने वाली कंपनी को ठेका दिया। क्या वो टेंडर उस कंपनी का निररस्त करेंगे? लोग हवाई यात्रा कम क्यों कर रहे हैं? ग्वालियर, खजुराहो, रीवा हवाई अड्डे की स्थिति देखें। भोपाल में अंतराष्ट्रीय सेवा की क्या स्थिति है आप जानते है? आपका विजन प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

उमंग सिंघार ने आगे पूछा- आपने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल कितने बढ़ाए ये बताए, आदिवासी कल्याण 0.60% बजट में रखा। आदिवासी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब वर्ग को आप क्या सौगात देंगे बताए। देवी अहिल्या के नाम पर आप राजनीति कर रहे, MP में दलित, आदिवासी क्षेत्रों में पैसा क्यों नहीं है? महंगाई की स्थिति आप सब जानते हैं। महंगाई बढ़ाना अच्छे दिन है क्या? आज के ये दिन आपकी अच्छे दिन दिख रहे हैं?  हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। प्रदेश में बिजली विभाग में घोटाले हुए हैं। पैसे लेकर सरकारी नौकरी दे रहे हैं।

विजय शाह ने जो अपमान किया उसके लिए आप माफ करेंगे या सजा देंगे? प्रदेश में नर्सिंग, परिवहन घोटाला हुआ आप चुप क्यों है? 2025 हो गया किसानों की आय दुगनी नहीं हुई, किसानों की आय दुगनी करेंगे? शिक्षा और सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब है। हजारों बच्चों के लिए स्कूल में शौचालय और पानी नहीं है। सरकारी स्कूल की दुर्दशा सुधारने के प्रयास करेंगे? जहां बच्चे पढ़ने जा रहे स्थिति देखो, पोर्टल से जानकारी हटा दो किसी भी जागरूक व्यक्ति को पता न चले।

PunjabKesari

उमंग सिंघार ने आगे कहा कि जन आवाज को कंट्रोल किया जा रहा है। कई बच्चियों के साथ घटना घटी तो आप और आपकी सरकार चुप है। आदिवासी बहन बहनों के लिए क्या नीति है, स्पष्ट करें। अलीराजपुर और झाबुआ के लोग डाटा में सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। वहां के लोग शराब नहीं पीते, वहां से शराब गुजरात जाता है। आप वहां के लोगों को रोजगार दें, आपने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी, महिलाओं का सिलेंडर कब भराएंगे बताइए। छोटे व्यापारियों के लिए क्या किया आपने आपको बताना पड़ेगा। छोटे व्यापारियों को कैसे मजबूत करेंगे देश में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। आपकी सरकार के घोटाले और अव्यवस्था को आप कैसे सुधारेंगे?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News