fake lieutenant बनकर युवती से रचाई शादी, परिजन ने ससुराल पक्ष पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Tuesday, May 17, 2022-05:18 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चामुंडा मंदिर के सामने रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी से फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर सगाई करने वाले युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। दरअसल चामुंडा मंदिर के सामने रहने वाले एक परिवार की बेटी से आरोपी और उसके परिवार ने छल पूर्वक अपने बेटे को लेफ्टिनेंट बताकर और उसका फोटो लड़की पक्ष को दिखाकर सगाई पक्की की थी। लेकिन बाद में जब लड़की पक्ष को पता चला कि लड़का लेफ्टिनेंट नहीं है। उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। जिसके बाद लड़की के घर वाले इस शादी के खिलाफ हो गए।

PunjabKesari

ससुराल पक्ष पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

लेकिन इस दौरान लड़की और लड़के के बीच गहरा रिश्ता बन जाने के चलते दोनों में शादी कर ली। जिसके बाद लड़की के पिता ने आरोपी लड़के और उसके परिजनों पर फर्जीवाड़ा कर धोखे में सगाई करने का आरोप लगाते हुए बहोड़ापुर थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News