Punjab Kesari MP ads

बड़ा कांडः युवती से भाजपा नेता ने की गंदी हरकत! दफ्तर में बुलाकर किया घिनौना काम, परिजनों के उड़े होश

Thursday, Jun 25, 2026-03:22 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के विदिशा में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक युवती के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत की गई। आरोप है कि भाजपा नेता और संजीवनी अस्पताल संचालक संजीव माथुर ने उसे केबिन में बुलाकर गंदी हरकतें की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह इलाज के लिए संजीव माथुर के सिरोंज स्थित अस्पताल पहुंची थी। यहां डॉक्टर ने युवती को अस्पताल में काम करने की बात कही। इसके बाद युवती वहीं काम करने लगी। आरोप है कि डॉक्टर संजीव ने उस पर गंदी नीयत रखी। कैबिन में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। युवती का आरोप है कि उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

आरोप है कि पीड़िता को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ कई बार गलत हरकतें की गई। बताया कि आरोपी इलाज करने के बहाने उसके घर तक पहुंच गया। यहां भी उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान उसका भाई और दोस्त आ गए जिन्होंने डॉक्टर की पिटाई कर दी।

रोती-बिलखती पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद से स्थानीय राजनीति और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, संजीवनी अस्पताल के संचालक और भाजपा नेता संजीव माथुर ने युवती के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत हैं। युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि युवती के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। डॉ. संजीव माथुर की तरफ से भी FIR की प्रक्रिया चल रही है। उनके साथ भी मारपीट हुई थी जिसमें वह घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News