‘जितना तुम्हारा वजन है उतने पैसों से तौल दूंगा’ बस एक बार...CMO का महिला को ऑफर(video)

11/25/2021 7:14:28 PM

अशोकनगर(मनीष बागड़ी): मध्यप्रदेश के अशोकनगर नगर पालिका के सीएमओ पीके सिंह लगातार विवादों से घिरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनके दो वीडियो वायरल हुए थे जिसके बाद ग्वालियर कमिश्नर आशीष सक्सेना ने कार्रवाई करते हुए बुधवाक को उन्हें निलंबित कर दिया है। सीएमओ पीके सिंह के दो वीडियो अधिकारियों के पास पहुंचे थे। एक वीडियो में सीएमओ किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में नजर आ रहे हैं, तो दूसरे वीडियो में अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं। वीडियो एक साल पहले का बताया जा रहा है।

PunjabKesari

वीडियो में सीएमओ एक कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि उनके सामने महिला बैठी हुई है। महिला उससे परमानेंट करने की बात कहती है, तो सीएमओ महिला से कह रहे हैं कि तुम्हें कितने पैसे चाहिए 10 लाख, 25 लाख, 50 लाख...। तुम्हारा जितना वजन है, उतने रुपयों से तौल दूंगा। इस दौरान पीके सिंह खुद को शहर का डान बता रहे हैं। यह वीडियो करीब 9.30 मिनट का है। वीडियो में महिला सीएमओ से बार बार पक्का करने की बात कहती है। जबकि सीएमओ सिंह इस बात को टाल रहे हैं। पीके सिंह के एक हस्ताक्षर से 50 करोड़ रुपए आ जाएंगे। महिला को कह रहे कि - उठा नहीं पाओगी।
PunjabKesari

सीएमओ महिला से पूछ रहे हैं कि तुम्हारा वजन कितना है, महिला ने कहा कि 58 किलो, तो सीएमओ कह रहे हैं कि 50 लाख से बराबर हो जाएगी। इसके साथ ही पीके सिंह अपनी प्रापर्टी का भी जिक्र कर रहे हैं। इसके साथ ही महिला और अपनी कसम खाते हुए उसे पैसे का ऑफर दे रहा है। उनके इन दोनों वीडियो के सामने आने के बाद सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरा वीडियो कुछ सैंकड का है। यह वीडियो सीएमओ का पर्सनल बताया जा रहा है जिसमें वे महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News