विदिशा में पति से तंग पत्नी ने अपने 3 बच्चों का गला दबाया, फिर खुद लगाई फांसी, चारों की मौत

2/3/2020 2:23:49 PM

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के बासौदा क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीय महिला और तीन बच्चों के शव मिले हैं। ये शव लक्ष्मीबाई और उसके बच्चों के हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लक्ष्मीबाई का पति भीकम सिंह कुशवाह शराबी था और उसके साथ मारपीट करता था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हो चुका था। इससे परेशान होकर पत्नी ने शनिवार की रात करीब 7 बजे पहले अपने तीनों बच्चों की गला दबाकर हत्या की और इसके बाद खुद फांसी पर झूल गई।

मृतक महिला का पति इस दौरान भोपाल में भर्ती अपने छोटे भाई को देखने गया था। गांव लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला तो वह छत पर लगे कबेलू हटाकर अंदर पहुंचा। जहां 5 साल की बेटी नन्ही, 2 साल की बेटी हल्की और एक महीने के बेटे पवन के शव जमीन पर पड़े थे। पत्नी फंदे पर लटकी थी। चीखने की आवाज आने पर पड़ोसी भी आ गए थे। पुुलिस को रात की खबर दी गई, लेकिन पूरी कार्रवाई रविवार सुबह की गई। भीकम सिंह के दूसरी महिला से संबध भी थे, जांच में घर से प्रेमपत्र भी मिले हैं।

PunjabKesari

वहीं इस मामले के बारे में गंजबासौदा एसडीएम ने बताया कि भीकम सिंह के संबंध किसी दूसरी महिला से थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। शनिवार को उसका पति हमीदिया अस्पताल भोपाल में भर्ती अपने छोटे भाई महेश को देखने गया था। उसने दो बार घर फोन भी किया था, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। रात को लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। छप्पर हटाकर जब कमरे में दाखिल हुआ तो पत्नी साड़ी के फंदे पर लटकी थी। तीनों बच्चे नीचे मृत थे।

वहीं ग्रामीणों के अनुसार घटना का उस समय पता चला जब शनिवार की रात नौ बजे के आसपास मकान से चीखने की आवाज सुनी। पति को छप्पर हटाकर मकान में घुसते देखा गया था। भीकम सिंह कुशवाह का कहना था वह हमीदिया अस्पताल में भर्ती अपने भाई को देखने गया था। शाम को जब वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। छप्पर के कबेलू हटाकर अंदर दाखिल हुआ तो वहां का दृश्य देखकर घबरा गया। रात भर खेत में बेहोश पड़ा रहा। शार्ट पीएम रिर्पोट में लक्ष्मीबाई की मृत्यु का कारण हैगिंग और तीनों बच्चों की मौत गला दबाने से हुई है। एसडीओपी जीपी अग्रवाल ने बताया कि जांच चल रही है। पति पर पत्नी को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया जाएगा।

PunjabKesari

लक्ष्मीबाई के भाई कन्हैया कुशवाह ने बताया बहनोई भीकम सिंह शराब पीने का आदी है। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। अब तक तीन-चार बार बुरी तरह मारपीट कर चुका है। छह महीने पूर्व भी इसने बहन के साथ मारपीट की थी। उसे रात 12 बजे बच्चों के साथ लेकर ग्यारसपुर आ गया। फिर वह एक महीने बाद लेने आया था। उसने अपने गलती पर माफी मांगी थी। घटना फिर न करने का भरोसा दिया था। उसके बाद बहन को भेजा था। पुलिस ने मकान से कुछ पुराने प्रेम पत्र भी जब्त किए हैं। इससे पता चला कि भीकम के किसी महिला से संबंध थे। नायब तहसीलदार अपूर्वा दुबे ने मृतका की मां पुष्पाबाई और पिता दामोदर कुशवाह के बयान दर्ज किए। माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी हत्या की गई है।

ग्यारसपुर निवासी दामोदर कुशवाह ने अपनी छोटी बेटी की शादी साल 2012 में भीकम सिंह के साथ की थी। दामोदर ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिन तो बेटी ठीक ठाक रही थी। लेकिन फिर स्थिति खराब होती गई। गंजबासौदा एसडीएम जीपी अग्रवाल ने बताया कि भीकम सिंह और लक्ष्मीबाई अपनी जमीन पर सब्जी उगाकर बेचने का काम करते थे। खेत पर ही घर बना हुआ था। परिवार वहीं रहता था। सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण होता था। एसडीओपी ने बताया कि भीकम सिंह शराब पीने का आदी है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News