राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी के लिए कांग्रेस ने खोले अपने पत्ते, इस चेहरे पर दांव लगाकर सबको चौंकाया,बड़ा फैसला

Wednesday, Mar 04, 2026-10:10 PM (IST)

(रायपुर): छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई है।  राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने बड़ा एलान करते हुए दूसरी बार बस्तर की नेत्री फूलो देवी नेताम को राज्यसभा भेजने के टिकट दे दिया है। कांग्रेस हाइकमान ने सारे समीकरण देखने  के बाद फूलो देवी नेताम का नाम फाइनल कर दिया है है।

सीनियर नेत्री फूलो देवी नेताम के नाम पर लगाई मुहर

कांग्रेस पार्टी ने दूसरी बार बस्तर की सीनियर नेत्री फूलो देवी पर ही मुहर लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। वहीं उम्मीदवारी घोषित होने के बाद फूलो देवी नेताम ने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत से मुलाकात करके उनका आशीर्वाद लिया है।

आपको फूलो देवी नेताम के बारे में थोड़ा  बता देते हैं कि फूलो देवी नेताम काफी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही वो आदिवासी समाज के मुद्दों के लिए भी प्रमुखता से उठाती हैं। इसी के चलते पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए फिर से उन्हें राज्यसभा सासंद बनाने के लिए दांव लगा दिया है।

बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा के नाम पर लगाई है बाजी

वहीं दूसरी ओर  छतीसगढ़ में राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। लक्ष्मी वर्मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पसंद पर ही भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया दिया है। लक्ष्मी वर्मा के नाम को सीएम साय ने प्रमुखता से सुझाया था और इसी नाम पर पार्टी नेतृत्व ने फाइनल करते हुए ऐलान कर दिया है। अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News