विवेक तन्खा बोले- अमेरिका दुनिया का दादा बन गया, कोई उसके सामने हिम्मत नहीं कर रहा ,उसकी दादागीरी से दुनिया को दिक्कत हो रही
Sunday, Mar 15, 2026-04:20 PM (IST)
शहडोल (कैलाश लालवानी): अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर अब भारत के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है.. शहडोल जिले में रसोई गैस को लेकर अचानक बढ़ी मांग से दिक्कत होनी शुरु हो गई है... हालांकि जिला प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है.. लेकिन गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लगी लंबी कतारें कुछ और ही कहानी बयान कर रही हैं..लोग कह रहे हैं बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल रही है..

इसी बीच कालाबाजारी का एक वीडियो प्रशासन के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है...इसी बीच जिले के बुढार क्षेत्र स्थित गैस गोदाम से कालाबाजारी का एक वीडियो सामने आया है... वायरल वीडियो में गैस एजेंसी का एक कर्मचारी निर्धारित कीमत से अधिक पैसे लेकर सिलेंडर देता दिखाई दे रहा है।
अमेरिका दुनिया का दादा बन गया कोई उसके सामने बोलने की हिम्मत नहीं करता-तन्खा
वहीं इस पूरे मामले पर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के बयान के बाद सियासत भी गरमा गई है..उन्होंने कहा है कि इस समय अमेरिका दुनिया का दादा बन गया है.. उसकी दादागिरी का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है..कोई उसे रोकने वाला नहीं है। उसकी दादागीरी से दुनिया को दिक्कत हो रही
कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही, लेकिन इस मामले पर शहडोल कलेक्टर कहना है कि पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है और जरुरी कदम उठाए जा रहे है, वैसे गैस की कमी नहीं है।
लिहाजा अमेरिका और ईरान के युद्ध के बीच गैस जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है... लेकिन शहडोल में गैस की किल्लत है या फिर कालाबाजारी ये जांच का विषय है..

