Punjab Kesari MP ads

मध्य प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज, हल्की बारिश के साथ शुरु हुआ प्री मानसून

Friday, Jun 12, 2020-05:03 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। आज राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की शुरुआत हुई। शनिवार से राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 15 जून के आसपास मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इस बार मध्य प्रदेश में 104 फ़ीसदी से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। वहीं गुरुवार की दोपहर को आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आए 5 लोगों की मौत हो गई।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि प्रदेश में बीते कई दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इसे विभाग प्री मानसून एक्टिविटी बता रहा है। लेकिन 15 जून के करीब मानसून प्रदेश में प्रवेश करने वाला है। मौसम विभाग की माने तो मॉनसून अभी गोवा के कोंकण और महाराष्ट्र में दस्तक देने वाला है, इसके बाद वो छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करेगा और फिर वहां से होता हुआ 15 जून के बाद मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। राज्य में मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

PunjabKesari

वहीं गुरुवार को अनूपपुर जिले के अलग-अलग स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने से 10 वर्षीय बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हुई है। तेज आंधी तूफान से कई लोगों के घरों, के टीन-टप्पर-खप्पर उड़ गए और बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए।
(1) प्रमिला सिंह पति बाबूराम 40 वर्ष
(2) श्याम बाई पति मोतीलाल 19 वर्ष
(3) कृष्णपाल पिता जगन्नाथ उम्र 10 वर्ष
(4) पुष्प लता पिता राजकुमार 21 वर्ष
(5) दलपत सिंह पितांबर धारी सिंह 32 वर्ष
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News