Video: जब अचानक अस्पताल में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

1/19/2019 4:28:25 PM

भोपाल: स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने राजधानी के जेपी अस्पताल का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल में हो रही अनियमतताओं को लेकर डॉक्टरों को  फटकार लगाई। स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण पर कई डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे। जिसको लेकर मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।

PunjabKesari

अस्पताल में नहीं महिला डॉक्टर 

इस दौरान महिला मरीजों ने मंत्री से शिकायत करते हुए कहा की तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं। अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं है। मंत्री ने मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी के साथ ही बाहर बैठे मरीजों से भी बात की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि अस्पताल में डॉक्टर देखते हैं कि नहीं, खाना और दवाएं मिलती हैं कि नहीं। इस पर ज्यादातर मरीजों ने संतोष जताया।

PunjabKesari

मरीजों ने की शिकायत

एक मरीज ने कहा कि उसे डॉक्टरों ने छह दिन से भर्ती कर रखा है, पर ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। न ही कहीं रेफर कर रहे हैं। इस पर डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को दिल में तकलीफ है। बीपी भी ज्यादा है। जब तक सब कुछ सामान्य नहीं होता। ऑपरेशन नहीं किया जा सकता।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News