जब धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी खुश रहते हैं- CM शिवराज सिंह

Wednesday, Sep 20, 2023-01:33 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): बीजेपी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा आज इंदौर पहुंची। इसमें शामिल होने पहुंचे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा पूरे उत्साह व समर्पण जनता के समर्थन के साथ चल रही है। भारतीय जनता पार्टी को जनता खुले मन से आशीर्वाद दे रही है। जनता तो हमारा परिवार है सरकार नहीं परिवार यात्रा चलाते है। आज जन आशीर्वाद यात्रा में जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ही इंदौर आया हूं।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस की आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि उनके हिस्से में आक्रोश है उन्होंने जितनी योजनाएं बंद की थी सब योजनाओं को बंद करने का आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी ने संबल बंद कर दी तीर्थ दर्शन यात्रा बंद कर दी। कई योजनाएं बंद कर दी थी दूसरी बात यह कि जिसने सनातन धर्म का अपमान किया है। मध्य प्रदेश यह सहन नहीं करेगा।

वहीं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले नेताओं को लेकर कहा कि इस बारे में हम कुछ नहीं कहेंगे।

कांग्रेस द्वारा शहर में जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में पोस्टर लगाए जाने को लेकर कहा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे आजकल पता नहीं क्या हो गया है। उन्हें अगर हम जनता के खाते में पैसा डालते हर तो गुस्सा होते हैं। अफसरों पर बरसते है। ट्वीट करते है पैसा कहां से आ रहा है। उन्हें ये नहीं पता कि जब धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी खुश रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News