MP में सत्ता बदली तो कौन बनेगा CM?

3/20/2020 1:01:47 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से जारी राजनीतिक उठापटक के बीच शुक्रवार मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस काॅन्फ्रेंस की और अपने अबतक के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि कि उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। राज्य की जनता उनकी सरकार से काफी खुश थी।

इसके बाद कमलनाथ ने ऐलान किया कि वह 1 बजे राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौॆपने जा रहे हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ को शुक्रवार शाम 5 बजे तक सदन में बहुमत साबित करने का आदेश दिया था।

वहीं बदले घटनाक्रम के बीच बीजेपी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीजेपी किसे मुख्यमंत्री घोषित करेगी। इस रेस में सबसे आगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम अभी तक सबसे आगे लिया जा सकता है? क्योंकि उन्होंने बदले घटनाक्रम बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News