Punjab Kesari MP ads

जो भी सिंधिया के खिलाफ बोलेगा उसकी जीभ काट लेंगे- कांग्रेस नेता

Friday, Sep 27, 2019-12:24 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर में सिंधिया समर्थक कांग्रेस नेता मनोज भार्गव ने सिंधिया को अपना फेवरेट बताते हुए फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है जो भी सिंधिया के खिलाफ बोलेगा उसकी वे जीभ काट लेंगे साथ ही उन्होंने लिखा है कि सिंधिया ही हमारे नेता हैं सिंधिया में ही उन्हें विश्वास है। मनोज भार्गव अभी हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनकी पोस्ट से कांग्रेस खलबली मची हुई है।

PunjabKesari
 

गौरतलब है कि अभी हाल ही में प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार द्वारा ली गई कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी की गई थी इस पोस्ट को उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि ग्वालियर में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी चरम पर है और यह गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। कहीं बैठकों में आपस में खींचतान तो सड़कों पर कहीं घमासान मचा हुआ है अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर दो गुट आमने-सामने हो गए हैं हालांकि इस मामले में कांग्रेस के किसी भी नेता की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News