Punjab Kesari MP ads

पत्नी ने खोली मिलावटखोर पति की पोल, नकली घी बनाकर बेचता था आरोपी

Thursday, Jan 20, 2022-05:24 PM (IST)

रतलाम(समीर खान): पति-पत्नी में हुआ आपसी विवाद इतना गहराया कि पत्नी ने पति की करतूत पुलिस तक पहुंचा दी। पति अपनी किराना दुकान पर वर्षों से विक्रय होने वाले शुद्ध घी में अशुद्ध घी मिलाकर विक्रय कर रहा था। पुलिस ने घी के डिब्बे जब्त कर आरोपी पर कार्रवाई की है।

PunjabKesari

मामला कल रात का है जहां शहर के मोमिनपुरा क्षेत्र के एक किराना व्यापारी और उसकी पत्नी के बीच हुए विवाद की खबर पुलिस को लगी तो पुलिस दम्पति के घर पहुंची और दोनों को समझा बुझाकर पुलिस लौट गई, रात साढ़े दस बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पत्नी ने पति द्वारा घी में मिलावट करने की बात कही। तब पुलिस ने खाद्य अधिकारी को औषधि निरीक्षक को बुलाया जहां जांच में व्यापारी सुनील व्यास की दुकान से 45 किलो नकली घी बरामद किया।

PunjabKesari

ऐसे खुली मिलावट की पोल
मोमिनपुरा में मोहिनी किराना की दुकान के संचालक सुनील व्यास की शादी मीना व्यास से हुई है। पत्नी ब्यूटी पार्लर संचालिका हैं। रात को जब वह घर पहुंची तो घर में फैली खुशबू से पता चला कि घर में नकली घी बना है। मामले में पति से पूछा तो पति विवाद करने लगा मीना ने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो सुनील ने घी के डिब्बों को मकान की छत पर छुपा दिए थे। पुलिस ने डिब्बे जब्त कर आरोपी सुनील पर कार्रवाई की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News