MP News: पंचायत सचिव अचानक हुए लापता, बंधक बनाए जाने की आशंका; पत्नी बोली- बिना बताए घर से निकले थे
Monday, Oct 26, 2026-02:50 PM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश के सागर जिले में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के बंडा विकासखंड की ग्राम पंचायत बिलौआ के सचिव अचानक लापता हो गए हैं। उनकी पत्नी ने बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस ने सचिव की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका लोधी निवासी घोघरा ने बताया कि उनके पति रामेंद्र सिंह लोधी अचानक लापता हो गए है। वह ग्राम पंचायत बिलौआ में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हैं। रविवार दोपहर को घर से बिना कुछ बताए निकले थे। लेकिन, इसके बाद घर वापिस नहीं लौटे है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोजबीन की। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पंचायत सचिव की गुमशुदगी दर्ज की है। वहीं, पत्नी ने संदेह जताया कि उनके पति को बंधक बनाकर रखा गया है। ऐसे में मामला की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस खोजबीन में जुटी है।

