Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 24 घंटे भारी! कई जिलों में आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, बिजली गिरने की भी आशंका; रहें सावधान

Thursday, Oct 22, 2026-10:07 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। इस दौरान इंदौर, सीहोर और शाजापुर में भी तेज बारिश हुई। जबकि भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे और रात में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य के 11 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार को राज्य के इंदौर, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के आसार भी है। बुधवार को भी मौसम का मिजाज लगभग बदला रहा। इंदौर, सीहोर और शाजापुर में तेज बारिश दर्ज की गई। जबकि राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। वहीं, रात में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

वहीं, 24 अक्टूबर से एमपी में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की आशंका है। जिसका असर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में दिखाई दे सकता है। वहीं, इंदौर संभाग में अगले दो दिन तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। ऐसे में तामपान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही लोगों को आवाजाही संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तेज बारिश के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News