उमरिया में जंगली हाथी का आतंक, ग्रामीणों पर किया हमला, महिला समेत दो घायल..

2/24/2024 11:58:08 AM

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने वाले मानपुर रेंज के ग्राम बड़ारी में हाथी ने आतंक मचाया है। जंगली हाथी ने गांव की ही दो महिलाओं पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुई महिला नान बाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया था यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल दूसरी महिला खेल्ला का उपचार मानपुर में ही चल रहा है।


आपको बता दें की मानपुर तहसील के पास कोठार में खेत में काम कर रहे वृद्ध अरुणव दयानंद पयासी पर बुधवार को हाथी ने हमला कर दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी उनके पोते नयन पयासी को भी घायल कर दिया था। मानपुर रेंज में आने वाले ग्राम बड़ारी में जंगली हाथी के हमले से घायल नान बाई की कमर में गंभीर रूप से चोट आई है।

PunjabKesari
जंगली हाथी को गुरुवार को वन अमले द्वारा शहडोल सीमा से सटे एक गांव के जंगल से हांका गया था। रात भर चलने के बाद वह दोबारा मानपुर रेंज में आने वाले बड़ारी पहुंच गया आपको बता दें की मानपुर क्षेत्र काफी हरा भरा है। इसलिए यहां पर अक्सर जंगली हाथी देखे जाते हैं जंगली हाथियों ने ग्रामीणों पर अब हमला करना भी शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग का हमला बांधवगढ़ से तीन हाथियों को लेकर मानपुर वन परिक्षेत्र में रवाना हुआ है। उत्पात मचाने वाले हाथी को काबू में रखने के लिए यह तीन हाथी अब मदद करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News