Punjab Kesari MP ads

SP ऑफिस के सामने महिला ने की बस क्लीनर की जबरदस्त पिटाई, फिर घसीटती हुई ऑफिस के अंदर ले गई

Tuesday, Apr 21, 2026-08:10 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर शहर के एसपी कार्यालय के सामने उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब दिल्ली से आई एक बस के क्लीनर को एक महिला ने अचानक पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि वह दो दिन पहले दिल्ली से छतरपुर इसी बस से यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान उसका एक बैग गायब हो गया, जिसमें करीब 50 हजार रुपए की साड़ियां और अन्य सामान रखा हुआ था। महिला का कहना है कि बैग चोरी या गायब करने में बस के क्लीनर का हाथ है, जिसके बाद से वह मोबाइल बंद कर गायब हो गया था।

बस आते ही पकड़ लिया आरोपी, एसपी ऑफिस तक घसीट लाई

 

PunjabKesari

महिला के अनुसार, जैसे ही उसे जानकारी मिली कि वही बस फिर से छतरपुर पहुंची है, उसने एसपी कार्यालय के सामने बस को रुकवाया और क्लीनर को पहचानकर उसका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद वह उसे पकड़कर सीधे एसपी कार्यालय के अंदर ले गई। इस दौरान गुस्साई महिला ने क्लीनर के साथ मारपीट भी कर दी।घटना को लेकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया।

चांदनी चौक से खरीदी थीं साड़ियां, क्लीनर पर गंभीर आरोप..

महिला ने बताया कि उसने दिल्ली के चांदनी चौक से महंगी साड़ियां खरीदी थीं, जिन्हें वह अपने बैग में रखकर ला रही थी। उसका आरोप है कि बस के क्लीनर ने ही बैग को गायब किया है। महिला ने क्लीनर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने क्लीनर को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ..

हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्लीनर को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News