Punjab Kesari MP ads

नर्मदा नदी में पलटी पेट्रोलिंग बोट, 15 लोग थे सवार, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

Friday, Sep 04, 2026-07:22 PM (IST)

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में  नर्मदा नदी में पट्रोलिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां पेट्रोलिंग कर रही वोट नर्मदा में समा गई। इसमें 15 लोग सवार थे। पेट्रोलिंग नाव डूबने का लाइव वीडियो भी आया सामने आया है। पेट्रोलिंग कर रही होमगार्ड की मोटर बोट अचानक बंद होने के बाद यह हादसा हुआ है।

लाइव वीडियो

जानकारी के मुताबिक, गौरीघाट के नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निगरानी में लगी होमगार्ड की नाव के इंजन में अचानक खराबी के बाद नाव नर्मदा में समा गई। बरगी डैम के 13 गेट खुले होने के कारण नर्मदा उफान पर है। ऐसे में पानी के तेज बहाव में बंद नाव तेजी से बहने लगी, घटना के वक्त बोट में होमगार्ड के प्रशिक्षुओं सहित आपदा प्रबंधन के करीब 15 लोग सवार थे। जान का जोखिम देखकर नाव में सवार लोगों ने मदद की गुहार लगाई। मदद की पुकार सुनते ही 3-4 स्थानीय नाविकों ने अपनी नाव ले जाकर बह रहे लोगों को बचाया।

PunjabKesari

गनिमत रही कि सभी सवारों ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी जिसके चलते होमगार्ड के प्रशिक्षु सहित सभी लोगों की जान बच गई। जानकारी सामने आई है कि घटना के वक्त होमगार्ड बोट चालक शराब के नशे में था, शराब के नशे में होने के चलते चालक का मुलायजा कराया जा रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि स्थानीय नाविकों की तत्परता और सूझबूझ से उफनाती नदी में एक बड़ा हादसा टल गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News