Punjab Kesari MP ads

चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, 20 घायल

Tuesday, Apr 30, 2019-04:39 PM (IST)

रतलाम: जिले के रावटी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। हादसा कुंडियापाड़ा के पास स्थित घाट पर हुआ जब सवारियों से भरी ट्राली अचानक अनिंयत्रित हो गई और पलट गई। घायलों को रावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल हुए 8 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर मौके से भाग निकला।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के ग्राम कदवाली थाना पाटन निवासी धूलिया पिता फूला चारेल का बीमारी से निधन हो गया था। उनके परिजन और रिश्तेदार कुंडियापाड़ा के समीप स्थित माही नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए मंगलवार को गांव पाटन से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कुंडियापाड़ा जा रहे थे।

PunjabKesari
 

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कुंडियापाड़ा के पास स्थित घाट पर चालक ने ट्रैक्टर न्यूट्रल कर दिया। जिससे ट्रैक्टर अचानक असंतुलित हो गया और पलट गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 60 वर्षीय सजनबाई पति नानजी चारेल निवासी ग्राम कदवाली की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News