बिना शहर कांग्रेस अध्यक्ष के कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया झंडा वंदन

1/26/2023 1:06:10 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): पूरे देश में 26 जनवरी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में इंदौर के गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस के प्रभारी महेंद्र जोशी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झंडा वंदन किया और देशवासियों को बधाई दी। या यूं कहे कि इंदौर में बिना शहर कांग्रेस अध्यक्ष के कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने झंडा वंदन किया।

PunjabKesari

दरअसल, इन दिनों इंदौर शहर में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर विवाद इंदौर की सड़कों से लेकर भोपाल और दिल्ली तक जा पहुंचा है और इसी बीच कमलनाथ ने इंदौर शहर में अध्यक्ष के रूप में टेम्परेरी जिम्मेदारी महेंद्र जोशी को दी है। उन्हीं ने आज गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर झंडा वंदन किया और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शहर वासियों को और देशवासियों को बधाई दी। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि आज यह साधारण दिवस नहीं है। यह 74वां गणतंत्र दिवस है और किसी भी देश को चलाने के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। उसका संविधान और उसी के आधार पर देश चलता है जिसमें समानता न्याय सभी को समान अवसर देने की अवधारणा देश के संविधान सभा के सदस्यों ने तय की थी उसमें महिलाओं की भी भूमिका रही है। सारे वर्गों की भूमिका रही है। सारे देश के हर वर्ग को साथ में ले करके यह संविधान बनाया गया है और शायद यह विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। आज के दिन संविधान के उन मूल्यों की रक्षा करने के लिए जो रक्षा कांग्रेस हमेशा करती आई है। आज हम सब कांग्रेस जन गांधी भवन पर जमा हुए हैं और हम 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना सत्ता में आने के लिए नहीं बल्कि संवैधानिक मूल्यों को जिंदा रखने के लिए कमलनाथ की सरकार आना आवश्यक है क्योंकि संविधान को धता बताते हुए भाजपा के लोगों ने जिस प्रकार चुनी हुई सरकार को गिराया है पीछे के दरवाजे से जिस प्रकार सत्ता को हथियाया है उसके मुकाबले फिर हम लोगों के बीच में आकर के इन सारी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करके मध्य प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

PunjabKesari

इसके साथ ही महेंद्र जोशी ने शहर में अध्यक्ष पद को लेकर जो घमासान मचा हुआ है उसको लेकर कहा कि स्वाभाविक है। जहां पर प्रतिस्पर्धा होती है वहां पर काम करने की भी होड़ होती है। कोई पदों का संघर्ष यहां पर नहीं है। हर व्यक्ति ने अपने हिस्से का अच्छा काम किया है। हर व्यक्ति अपना काम अच्छा करना चाहता है। अगर उस दौर में थोड़ी बहुत आपस में पारिवारिक सब चीजें होती है तो यह हमारे परिवार का मसला है। इसमें कोई आपसी वैमनस्य नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News