Punjab Kesari MP ads

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपना प्रभाव दिखाएंगे MP के युवा और दिग्गज नेता, इन 7 चेहरों का बढ़ने वाला है दबदबा

Thursday, May 28, 2026-10:05 PM (IST)

(भोपाल): बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव की खबरें लगातार चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक इस कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश से कई चेहरो को जगह मिल सकती है।  मतलब कि कई युवा नेताओं को नितिन नबीन की नई टीम में शामिल होने की सौगात मिल सकती है।

संभावनाएं जताई जा रही है कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में  मध्य प्रदेश से कई युवा और अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार है।  दरअसल भारतीय जनता पार्टी संगठन में नए और युवा चेहरों को शामिल करके  एक खास संदेश भी देना चाहती है। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही  विशेष तालेमल पर पार्टी का ध्यान है। राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है कि  मध्यप्रदेश के नेताओं का नितिन नबीन की नई टीम में दबदबा बढ़ना तय है।

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में किया है क्लीन स्वीप

मध्यप्रदेश के नेताओं का राष्ट्रीय राजनीति में कद बढ़ने के पीछे एक कारण लोकसभा का चुनाव परिणाम भी है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप करके कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। इससे एमपी के कद में बढ़ोतरी हुई है और प्रभाव अब  नितिन नबीन की नई टीम में देखने को मिलेगा।  राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश बीजेपी के नेताओं का दबदबा बढ़ना संभावित तय माना जा रहा है।

संभावित चेहरों में ये नाम हैं

वैसे मध्य प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे दिग्गज नेता हैं जो राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान रखते हैं। फिर भी संभावित चेहरों में बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद वी.डी. शर्मा, पूर्व विधायक जीतू जिराती, राज्यसभा  सांसद कविता पाटीदार के साथ ही सांसद संध्या राय के नाम प्रमुख चर्चा में हैं।

वहीं अनुभव की बात करें तो  कैलाश विजयवर्गीय, ओमप्रकाश धुर्वे को नई टीम में फिर से जगह मिल सकती है। जाहिर है देश के दिल की धड़कन मध्य प्रदेश कई युवा और अनुभवी नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर कद बढ़ना तय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News