युवती के साथ दुष्कर्म! शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, और फिर प्रेमी ने किया कांड; FIR दर्ज
Wednesday, Sep 30, 2026-04:08 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए। लेकिन, इसके बाद शादी से इंकार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रातीबड़ इलाके का है। जहां एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान युवती की पहचान देवराज नाम के युवक से हुई। दोनों में दोस्ती और फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी। आरोप है कि देवराज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद भी लगातार कई बार संबंध बनाए गए।
लेकिन, अब युवक ने शादी से सांफ इंकार कर दिया है। इसके बाद युवती ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देवराज मूल निवासी दमोह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

