तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था युवक, बैलेंस बिगड़ा, डिवाइडर से टकराया.. मौत.. देखिए Video

Wednesday, Jan 12, 2022-01:15 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह): उज्जैन के इंदौर गेट चौराहे पर बीती रात युवक डिवाइडर से टकरा गया। जिससे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत हो गई। घटना का कारण तेज स्पीड से दूसरे वाहन को ओवरटेक करना सामने आया है। 

बता दें कि घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना बीती रात 10.45 बजे के आसपास की है। 24 वर्षीय युवक प्रकाश बंजारा चरक हॉस्पिटल के सामने बुआ की दुकान पर मिलने आया था। जिसके बाद वह घर लौट रहा था। इस बीच इंदौर गेट चौराहे पर तेज गति से बाइक चलाते समय प्रकाश बाइक समिति डिवाइडर से टकरा गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने प्रकाश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News