नर्मदा नदी में नाव पलटने से 11 लोग डूबे, 9 को बचाया, अन्य की तलाश जारी

Friday, Jan 08, 2021-05:36 PM (IST)

बड़वाह(वाजिद खान): नर्मदा नदी के खेड़ी घाट पर नाव पलटने से 11 लोग डूब गए। नाव हादसे की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मोरटक्का पुलिस ने स्थानिय लोगों की मदद से 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि नाव पुल के खंबे से टकरा कर पलट गई। नाव में कुल 11 लोग सवार थे।  अभी  2 लोग लापता हैं जिनमें 1 महिला व 1 पुरुष शामिल है। जिनकी तलाश में गोता खोर लगे हुए हैं। 

PunjabKesari

खण्डवा के पास नर्मदा नदी में नाव पलटने से 12-13 लोग डूब गए। प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि नाव में 12-13 लोग सवार थे। वे नर्मदा नदी में चुनरी ओढाने पहुंचे थे। इसी दौरान नाव पलट गई। जिनमें इंदौर और मोरटक्का के श्रद्धालु शामिल थे। मांधाता थाना क्षेत्र की मोरटक्का पुलिस चौकी प्रभारी अंजू शर्मा के अनुसार रेस्क्यू किये गए लोग सुरक्षित है। सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया। शेष की तलाश जारी। एसडीएम पूनासा और एडीएम खण्डवा मौके पर पहुंच गए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News