Punjab Kesari MP ads

मैगी खाने के बाद 25 वर्षीय युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

Thursday, Aug 08, 2024-07:13 PM (IST)

गुना (मिस्बाह नूर) : मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। युवक के परिजनों के मुताबिक, उसने मैगी खाई थी, जिससे शायद फूड पॉइजनिंग हो गई। हालांकि मौत की वास्तविक वजह के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने दावा किया है कि अगर पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह भोजन में शामिल मैगी पाई जाती है तो वे संबंधित कम्पनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक राघौगढ़ निवासी 25 वर्षीय हेमंत कुमार मीना को स्वास्थ्य खराब होने के बाद बुधवार-गुरुवान दरमियानी रात लगभग 2 बजे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में हेमंत की ईसीजी की जा रही थी, इसी दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से कुछ ही घंटों पहले हेमंत ने अपने घर में भोजन किया था, जिसमें बड़ी मात्रा मैगी शामिल थी। परिजनों को आशंका है कि मैगी की गुणवत्ता खराब रही होगी, इसी वजह से खाना जहर में तब्दील हो गया और हेमंत की मौत हो गई। चिकित्सकों ने हेमंत के शव का पोस्टमार्टम कराया है, रिपोर्ट आने के बाद वजह साफ हो जाएगी।

हेमंत के परिजन इस घटना के बाद स्वाभाविक रूप से दुखी और भावुक नजर आए। बताया जा रहा है कि हेमंत नौकरी की तलाश में जुटा हुआ था। परिजन जल्द ही उसका विवाह करने की तैयारी में जुटे हुए थे। इससे पहले ही घर का बड़ा बेटा काल के गाल में समां गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News