Punjab Kesari MP ads

मैं जीना चाहता था...लेकिन पुलिसकर्मी की प्रताड़ना से परेशान टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

Wednesday, Apr 08, 2026-02:15 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के राजेंद्र नगर थाने क्षेत्र में रहने वाले एक कार के ड्राइवर ने पुलिसकर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल सुसाइड करने से पहले ड्राइवर के द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया जिसमें उसने एसआई पर गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल एसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे ही मामले में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक पाटिल नामक व्यक्ति ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है। वही बताया जा रहा है कि वह ड्राइवरी का काम करता है और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी में उसकी कार ने दूसरे व्यक्ति की कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति ने राजेंद्र नगर थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोहर को मौके पर बुलाया उसके बाद सब इंस्पेक्टर दोनों को थाने लेकर पहुंचा। इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने अभिषेक पाटिल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। जिस पर अभिषेक पाटिल ने कहा कि जिस कार का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कर देगा लेकिन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने इस दौरान अभिषेक पाटिल से जमकर अभद्रता की और तकरीबन 50000 की मांग की।

PunjabKesari

इतना ही नहीं अभिषेक पाटिल द्वारा जब 50000 दिए गए उसी के बाद उसे थाने से छोड़ा गया। इन सब बातों से अभिषेक काफी आहत हो गया और उसने घर आकर आत्महत्या कर ली। साथ ही एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने राजेंद्र नगर थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोहर के बारे में तमाम तरह की बातों का जिक्र किया है। फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस की वरिष्ठ अधिकारियों को लगी पुलिस भी मौके पर पहुंची ।

वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर जिस सब इंस्पेक्टर का नाम आया है उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आने वाले दिनों में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News